Ind vs NZ ICC Final: रविन्द्र जडेजा को बस 3 विकेट की दरकरार, मैक्ग्रा, ब्रेट ली और एंडरसन जैसे दिग्गज छूट जाएंगे पीछे

Ind vs NZ ICC Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में रविवार 9 मार्च को खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रविन्द्र जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से बेहतर खेल दिखाने में कामयाब हुए हैं। अक्षर पटेल बीच के ओवरों में मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। दुबई की इस धीमी पिच पर स्टार खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा ने बेहतरीन खेल दिखाया है।

इंडिया के स्टार ऑलराउंडर ने बीच के ओवर्स में विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अधिक खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है। जडेजा अब तक 4 मैचों में भले ही चार विकेट लेने में कामयाब हो सके लेकिन उनका इकॉनमी रेट 4.78 का रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले में एक बार फिर से सभी भारतीय फैंस को रवींद्र जडेजा से मैच विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिसमें अगर वह गेंदबाजी में 3 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो एक झटके में ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा और जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ने का काम भी करेंगे।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी कायल मिल्स के नाम पर है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 15 मैचों में खेलते हुए कुल 28 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, अगर रवींद्र जडेजा को लेकर बात की जाए तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं।

जडेजा ने 14 मैचों में खेलते हुए 27.80 के औसत से कुल 20 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में अगर रवींद्र जडेजा 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में तीन विकेट और हासिल करते हैं तो वह ग्लेन मैक्ग्रा, जेम्स एंडरसन और ब्रेट ली को पीछे छोड़ देंगे। मैक्ग्रा और एंडरसन ने जहां चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 21-21 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं ब्रेट ली के नाम 22 विकेट दर्ज हैं।

Read Also: http://Tahawwur Rana Extradition: आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिकी कोर्ट से झटका, जल्द भारत को सौंपा जाएगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ जडेजा का प्रदर्शन

रवींद्र जडेजा का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने अब तक कीवी टीम के खिलाफ कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें 12 पारियों में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और उसमें वह 47.12 के औसत से 377 रन बनाने में कामयाब हुए हैं, जिसमें चार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। वहीं, अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो जडेजा ने 9 विकेट हासिल किए हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर 2 विकेट है। अब एक बार फिर से जडेजा से कीवी टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

Read Also: http://Jammu Kashmir Budget: घाटी में पर्यटन और खेती को मिला बड़ा बजट, सीएम अब्दुल्ला ने PM Modi को दिया धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *