Punjab: काल बनी बारिश, तरनतारन में भारी बारिश के कारण छत गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Punjab Rain Hadsa: पंजाब के तरनतारन जिले में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोगों ने शवों को घर से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे को लेकर पूरे गांव में गमगीन माहौल है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गोविंद सिंह का परिवार खडूर साहिब में मेहनत मजदूरी करके अपने जीवन यापन करता था। बीते शुक्रवार को भारी बारिश के कारण छत पर पानी भर गया। जिसकी वजह से देर रात छत टूट गई। घर में सो रहे गोविंद सिंह उसकी पत्नी अमरजीत कौर, बेटा गुरबाज सिंह, गुरलाल सिंह, बेटी एकम मकान के मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों ने मलबे से सभी को मृत अवस्था में बाहर निकाला।

गांव में शोक का माहौल

मौके पर मोजूद लोगों का कहना है कि गोविंद सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करता था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी जिसकी वजह से वह अपनी लकड़ी की छत की मरम्मत नहीं कर पाया था। रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर एक साथ हो गए। देर रात को अचानक छत भरभराकर गिर गई। सो रहा परिवार मलबे के नीचे दब गया।

Read Also: http://AFG vs AUS Live Update: ऑस्ट्रेलिया की ताबड़तोड़ शुरुआत, अफगानिस्तान को विकेट की तलाश, आज जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना में मारे गए परिवार के लिए उचित कार्रवाई की जाए और आगे से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर मकानों का सर्वे किया जाए। जिससे भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसे को रोका जाए।

Read Also: Cricket: न्यूजीलैंड के खिलाफ कीर्तिमान रचेंगे विराट कोहली, बनेंगे सातवें भारतीय खिलाड़ी, सचिन को भी पीछे छोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *