Cricket: न्यूजीलैंड के खिलाफ कीर्तिमान रचेंगे विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे सातवें भारतीय खिलाड़ी, सचिन को भी पीछे छोड़ा

Virat Kohli Milestone: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में शतक लगाकर भारत को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई थी। अब एक बार फिर से वह रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। इसी के साथ एक बड़ा मील का पत्थर प्राप्त कर लेंगे।  

विराट कोहली का यह 300वां वनडे मुकाबला होगा, फार्म में चल रहे कोहली इस अवसर पर एक बार फिर अपने बल्ले से एक नया कीर्तिमान रचने का प्रयास करेंगे। कोहली से पहले अब तक विश्व के केवल 21 क्रिकेटर ही 300 वनडे मैच खेल सके हैं। इसके अलावा भारत के सिर्फ 6 क्रिकेटर ही 300 वनडे मैच खेल सके हैं।

300 वनडे मुकाबला खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और युवराज सिंह शामिल हैं। विराट के वनडे करियर की बात करें तो कोहली ने अब तक खेले 299 वनडे मैचों में 58.20 के औसत से 14085 रन बनाए हैं। इनमें 51 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.41 का रहा है। उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन है।

आंकड़ों में कोहली और सचिन

अगर आंकड़ों की बात करें तो विराट कोहली वनडे में इतने मैचों के बाद सर्वश्रेष्ठ हैं। 100 अंतरराष्ट्रीय शतक का महारिकार्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर भी विराट से पीछे हैं। सचिन ने 299 वनडे मैचों के बाद 44.20 के औसत से 11537 रन बनाए थे। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 186 रन था। सचिन ने तब 33 शतक और 56 अर्धशतक लगाए थे।

Read Also: Delhi: साबरमती नदी की तरह यमुना की सफाई का मास्टर प्लान तैयार, पीएम मोदी के सामने किया जाएगा पेश

विराट का वनडे रिकॉर्ड…

विराट कोहली को वनडे में बेहतर बनाने में लक्ष्य का पीछा करते हुए उनका शानदार रिकार्ड भी है। विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 64.3 के औसत से 7979 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन भी चेज करते हुए ही आया है। यही नहीं, विराट ने अपने 51 में से 28 शतक लक्ष्य का पीछा करते हुए ही बनाए हैं। विराट कोहली का सर्वश्रेष्ट स्कोर साल 2012 में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ आया था।

Read Also: http://AFG vs AUS Live Update: ऑस्ट्रेलिया की ताबड़तोड़ शुरुआत, अफगानिस्तान को विकेट की तलाश, आज जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *