AFG vs AUS Live Update: ऑस्ट्रेलिया की ताबड़तोड़ शुरुआत, अफगानिस्तान को विकेट की तलाश, आज जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

Champions Trophy AFG vs AUS Live Update: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आज 10वां मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। आज जीतने वाली टीम ग्रुप बी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ग्रुप-बी का यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 274 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के करीब 45 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, उसकी सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी। पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी खेल रही अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अब वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अफगानिस्तान की टीम ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दमदार शुरुआत कर चुका है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवरों में 273 रन बनाए। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसे पहले ही ओवर में शुरुआती झटका लग गया। रहमानुल्लाह गुरबाज खाता खोले बगैर स्पेंसर जॉनसन की बॉल पर बोल्ड हो गए। इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े।

273 पर ढेर पर हुआ अफगानिस्तान

जादरान को एडम जाम्पा ने मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया। वहीं अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह ग्लेन मैक्सवेल की बॉल पर विकेटकीपर जोश इंगलिस को कैच थमा बैठे। रहमत के आउट होने के समय अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 91 रन था। अटल ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 68 रनों की पार्टनरशिप की। सेदिकुल्लाह अटल ने 95 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके अलावा अजमत उमरजई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 67 रन बनाए जिसमें 5 छक्के एक चौका शामिल है।

Read Also: Uttarakhand: चमोली में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज स्पेंनसर जॉनसन 2, इवारनुश 3, नाथन एलिस एक, ग्लेन मैक्सवेल एक और एडम जम्पा को दो विकेट मिले। अफगानिस्तान की पूरी टीम 50 ओवर में 273 रनों पर ढेर हो गई। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया का एक विकेट गिर गया। मैथ्यू शॉर्ट को उमरजई ने कैच आउट कराया।

Read Also: Delhi: साबरमती नदी की तरह यमुना की सफाई का मास्टर प्लान तैयार, पीएम मोदी के सामने किया जाएगा पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *