Haryana Nikay Chunav 2025: साल 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया और दोषी कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा मिली। जिस पर हरियाणा कैबिनेट के मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि दंगों के दोषी को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए लेकिन माननीय अदालत का फैसला है इसलिए हम कुछ नहीं कह सकते। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने यह कहकर घटना को मान्यता दे दी थी कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। लेकिन, बीजेपी सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 84 के पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया।
वहीं, प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा और कहा कि ज्यादातर जगहों पर कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी नहीं उतर पाई, अगर कहीं प्रत्याशी उतारे हैं तो वहां पर चुनाव प्रचार में दमखम नहीं दिख रहा। अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस सहित सभी राष्ट्रीय और प्रादेशिक पार्टियां मैदान छोड़कर भाग गई।
भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से घबराकर अपने चुनाव निशान पर उम्मीदवार भी खड़ा नहीं कर पाई है। केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और अब जनता ने मन बना लिया है कि नगर पालिका में भी भारतीय जनता पार्टी को जिताएंगे जिससे विकास की गति बढ़ सके।
आतिशी पर विज का निशाना
आम आदमी पार्टी (आप) नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी को लेकर कहा था कि भगवा पार्टी जिसने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता था, उसने मुख्यमंत्री कार्यालय से अंबेडकर की तस्वीर हटाकर उनका अपमान किया है। जिस पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आप नेता यह बुझे हुए चिराग है और बिना मतलब के मुद्दे बनाकर फड़फड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
जिससे दीया जल सके लेकिन उनके दिए में तो तेल खत्म हो चुका है। अब देश की जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है। चुनाव के नजदीक आते ही इन्हें बाबा साहेब अंबेडकर की याद आती है और पूरे पांच साल यह लोग दलितों का अपमान करते हैं और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। दिल्ली की जनता ने इन्हें आईना दिखाया है।
Read Also: http://Chardham Yatra 2025: कब खुलेंगे बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट? यह रही तारीख