PM Kisan Samman Nidhi: देश के 9.8 करोड़ किसानों के लिए खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस राशि के तहत 22,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे, जो किसामों के खाते में सीधे क्रेडिट होंगे। पीटीआई की खबर के अनुसार, पीएम-किसान योजना के तहत हर लाभार्थी किसान को हर चार महीने में 2,000 रुपए की तीन बराबर किस्तों में 6,000 रुपए का सालाना लाभ दिया जाता है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में एक समारोह में पीएम-किसान की 19वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 18वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ से बढ़ गई है। फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) योजना है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम को सरकार द्वारा कृषक समुदाय की आय बढ़ाने के प्रयास के तहत शुरू किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को हर चार महीने में 2,000 रुपए की तीन बराबर किस्तों में 6,000 रुपए का वार्षिक लाभ दिया जाता है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत अब तक कुल 3.46 लाख करोड़ रुपए वितरित किए हैं और 19वीं किस्त जारी होने के बाद यह संख्या बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।
Read Also: Delhi: शपथ लेने के बाद एक्शन में सीएम रेखा गुप्ता, सात बजे यमुना आरती के बाद लिए जाएंगे बड़े फैसले
किसानों को मिलेगी राहत
छोटे किसान खेती-बाड़ी से जुड़े जरूरी खर्चे इस निधि से पूरी करते हैं। अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अध्ययन संस्थान ने पीएम किसान का स्वतंत्र अध्ययन किया, जिसमें पता चला है कि इस योजना ने किसानों की ऋण संबंधी बाधाओं को दूर करने में मदद की और ग्रामीण आर्थिक विकास में भी उत्प्रेरक का काम किया है। किसानों को इस योजना के जरिए कृषि इनपुट के उपयोग के साथ-साथ जोखिम से लड़ने की क्षमता भी बढ़ी है।