Delhi: शपथ ग्रहण समारोह का समय बदला, अब सुबह होगा कार्यक्रम, 48 घंटे पहले बीजेपी ने लिया फैसला

Delhi Oath Ceremony: दिल्ली में 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का समय बदल गया है। बीजेपी ने 48 घंटे पहले यह फैसला लिया। हालांकि, सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है। राम लीला मैदान में समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता वापसी को लेकर कार्यक्रम में के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि शपथ ग्रहण समारोह शाम 4:30 बजे शुरू होगा। लेकिन अब शपथ ग्रहण का समय बदल दिया गया है। दरअसल, बीजेपी अक्सर अपने बड़े कार्यक्रमों के लिए मुहूर्त का खासा ध्यान रखती है। ऐसे में हो सकता है कि मुहूर्त के चलते शपथ ग्रहण समारोह का समय बदल दिया हो।

बता दें कि, पथ ग्रहण समारोह औपचारिक तौर पर सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके बाद कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे। गायक कैलाश खेर की परफॉर्मेंस भी इस कार्यक्रम के दौरान होगी। दोपहर 12 बजे के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में पहुंचेंगे, उनका संबोधन भी कार्यक्रम के दौरान होगा। इसके बाद नए मुख्‍यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 2-3 घंटों तक चल सकता है।  

इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल पर अभी टेंट, कुर्सियां, साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। शीर्ष अधिकारी पूरी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल कैसे रहेगा, इसकी रूपरेखा पहले ही निर्धारित की जा चुकी थी। बता दें कि, दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया गया था। 8 फरवरी को आए परिणामों में बीजेपी ने 48 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की थी।

Read Also: http://Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की तारीख, भगवान महादवे की पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें सबकुछ

विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में यह फैसला किया जाएगा कि किसे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जाएगी। वैसे अभी इस पद को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है। विधायक दल की बैठक संपन्न होने के बाद जिसे मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपे जाने का फैसला किया जाएगा, वह शपथ लेगा। दिल्ली को नए मुख्यमंत्री मिलने में अब बस 48 घंटों के आसपास का समय बचा है।

Read Also:http://UP Budget Session: विधानसभा में सपा पर भड़के सीएम योगी, ‘अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाएंगे…बाकियों को बनाएंगे मौलवी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *