Delhi: शपथ ग्रहण की तारीख आ गई सामने, समय भी हो गया फिक्स, सीएम की रेस में इन नेताओं का नाम

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में नई सरकार के गठन की शपथ ग्रहण की तारीख सामने आ गई है। 20 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा। बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कब होगा। विपक्ष के सवालों के बीच अब तारीख तय हो गई।

पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना समेत विपक्ष के नेता लगातार यह सवाल पूछ रहे थे कि आखिरकार का दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और शपथ ग्रहण कब किया जाएगा। लेकिन, अब आयोजन की तारीख सामने आ गई है। हालांकि, सीएम की कुर्सी किसे मिलेगी इसका नाम सामने नहीं आया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का सभी को इंतजार है।

रेस में इन नेताओं का नाम…

प्रवेश वर्मा

दिल्ली के सीएम रेस में जो नाम हैं, उनमें प्रवेश वर्मा सबसे आगे हैं। बीजेपी नेता ने नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया।  

आशीष सूद

दिल्ली बीजेपी के महासचिव और जनकपुरी विधायक आशीष सूद के नाम की भी चर्चा है, जो केंद्रीय नेताओं के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाते हैं।

रेखा गुप्ता

महिला चेहरा के रूप में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।

विजेंदर गुप्ता

रोहिणी विधायक विजेंदर गुप्ता के नाम की भी चर्चा चल रही है, जो दिल्ली बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं।

Read Also:Maharashtra: लव जिहाद पर फडणवीस सरकार सख्त, जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए समिति गठित

सतीश उपाध्याय

 मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय भी इस रेस में शामिल हैं, जो पार्टी के एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

बता दें कि, दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह और सरकार के गठन को लेकर आज शाम बैठक होनी है। इस बैठक में विधायक दल की बैठक को लेकर समय और तारीख तय की जाएगी। बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के प्रभारी विनोद तावड़े और तरूण चुघ भी मौजूद रहेंगे।

Read Also: Delhi: राजधानी में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने की जुगत में बीजेपी, AAP के तीन पार्षदों ने थामा कमल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *