Manipur CM Resign: मणिपुर में हिंसा के बीच रविवार को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। बीते साल से प्रदेश में स्थिति सामान्य नहीं है। इस बीच मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब मणिपुर की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी ने इस्तीफे के पीछे की वजह बताई है।
प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी ने बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, यह निर्णय क्षेत्र की शांति के लिए किया गया है। हम प्रदेश में पूरी तरह से शांति चाहते हैं। बीते काफी से मणिपुर में हिंसा हो रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, बीरेन सिंह ने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए अपना इस्तीफा दिया है।
उन्होंने बताया कि, एन बीरेन सिंह ने केंद्र से मणिपुर के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया है। इस दौरान शारदा देवी ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि पार्टी के विधायकों के बीच कोई मतभेद है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।
बीजेपी नेता ने कहा कि, मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए इस्तीफा दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य की एकता और अखंडता की रक्षा करने का भी अनुरोध किया है। उनका इस्तीफा राज्य के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।
Read Also: Haryana: ‘केजरीवाल के काले कारनामे बहुत’, दिल्ली में कमल खिलने के बाद केन्द्रीय मंत्री का तंज
एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए, असम के दरांग-उदलगुरी से बीजेपी सांसद दिलीप सैकिया ने कहा, “मुझे अभी उनके इस्तीफे के बारे में जानकारी मिली है। यह उनका निर्णय है। मैं अपने मंत्रिमंडल के साथ इस पर चर्चा करूंगा और हमारी पार्टी मणिपुर के संबंध में चर्चा के अगले पाठ्यक्रम पर फैसला करेगी। बीजेपी मणिपुर की प्रगति और शांति चाहती है।