Delhi: आतिशी मार्लेना ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, एलजी वीके सक्सेना ने कसा तंज, ‘आपको युमना मैया का श्राप लगा’

Atishi Marlena Resign: बीजेपी ने दिल्ली में 27 साल का सूखा खत्म करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया। दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी के बाद सीएम आतिशी मार्लेना ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी पर यमुना प्रदूषण को लेकर तंज कसा।  

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि आतिशी को यमुना मैया का श्राप लगा क्योंकि सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। आम आदमी पार्टी की गलत नीतियों को लेकर जनता ने सबक सिखाया। गौरतलब है कि, आतिशी ने पहले भी उपराज्यपाल को वायु प्रदूषण को लेकर कई बार पत्र लिखे हैं। अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पिछले साल 21 सितंबर को आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया गया था।

बता दें कि, साल 2023 जनवरी में यमुना का प्रदूषण कम करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एक कमेटी का गठन किया था। जिसकी अध्यक्षता एलजी वीके सक्सेना ने की थी। लेकिन जब यमुना के प्रदूषण को कम करने के लिए कमेटी ने अपना काम शुरू किया। उस समय केजरीवाल ने अपना समर्थन जताया लेकिन बाद में दिल्ली सरकार ने एनजीटी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। जिसकी वजह से एनजीटी के प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी गई।

उस समय एलजी वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी संयोजक से कहा था कि उन्हें आने वाले समय में यमुना के अभिशाप का सामना करना पड़ेगा। इस विधानसभा में आम आदमी पार्टी के टॉप नेता अपनी सीट तक नहीं बचा पाए। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरव भारद्वाज, गोपाल राय समेत कई बड़े नेताओं को हार झेलनी पड़ी। कालकाजी से आतिशी मार्लेना ही अपनी सीट बचा पाई। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया।

Read Also: Haryana: ‘केजरीवाल के काले कारनामे बहुत’, दिल्ली में कमल खिलने के बाद केन्द्रीय मंत्री का तंज

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। उनसे पहले दिल्ली की सत्ता पर बीजेपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज का कब्जा था। तो वहीं 15 साल तक दिल्ली पर राज करनी वाली कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित भी मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी हैं। शीला दीक्षित के बाद आतिशी मार्लेना तीसरा महिला मुख्यमंत्री बनीं।

Read Also: http://Manipur CM Resign: मणिपुर सीएम बीरेन सिंह ने इस वजह से दिया इस्तीफा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताई वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *