Delhi: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, नड्डा बोलें- इतिहास रच दिया

Delhi Chunav Result: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। दिल्ली में कार्यकर्ताओं की खुशी सुबह 9 बजे से ही दिखने लगी थी।

दोपहर 12 बजे तक गुलाल उड़ने लगे और पटाखे फोड़े जाने लगे। जैसे-जैसे वक्त बीतता गया जीत का रंग और गाढ़ा होता गया। हर नेता, हर कार्यकर्ता की जुबान पर बस पीएम मोदी का ही नाम था। बिना लाग लपेट हर नेता-कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव में जीत का श्रेय पीएम मोदी को दे रहा था। अब पीएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं।

बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को जीत का श्रेय दिया। साथ ही दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किया और हमने इतिहास रच दिया। साथ ही कहा कि जनता ने पहले लोकसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर जीत दिलाई। इसके बाद विधानसभा चुनाव में 48 सीटें हमारी झोली में डाल दीं। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि दिल्ली के दिल में पीएम मोदी बसते हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि दिल्ली के लोगों का प्यार-विश्वास हम सभी पर कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का तेजी से विकास करके दिखाएगी। ये जीत ऐतिहासिक है। दिल्ली के लोगों ने ‘आप-दा’ को बाहर कर दिया। आज अहंकार, अराजकता की हार हुई। दिल्ली वालों को ‘आप-दा’ से मुक्ति का सुकून मिला है। दिल्ली की असली मालिक जनता ही है, ये साफ हो गया है।

Read Also: http://Delhi Chunav Result: केजरीवाल, सिसोदिया, सोमनाथ भारती हारे, AAP का टॉप ऑर्डर ढेर, आतिशी बचा पाईं अपनी सीट

दिल्ली ने दिल खोलकर प्यार दिया- पीएम मोदी

जिन्होंने दिल्ली के मालिक होने का घमंड किया था, उनका हकीकत से सामना हो गया। जनादेश से ये भी साफ है कि राजनीति में शॉर्ट कल के लिए झूठ औऱ फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। मुझे दिल्ली की जनता ने कभी निराश नहीं किया। साल 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सभी सात सीटों पर जीत दिलाई।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में अपने संबोधन की शुरुआत यमुना मैया के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली से अपील की थी कि 21वीं सदी में बीजेपी को सेवा का अवसर दीजिए। दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए बीजेपी को मौका दीजिए। मैं मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए दिल्लीवासियों को सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया।

Read Also: http://Milkipur Byelection: मिल्कीपुर में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, अपना बूथ ही हार गए सपा प्रत्याशी अजित प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *