Mahashivratri 2025 Auspicious Time: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शिव की भक्ति-भाव से पूजा करने से लोगों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इसी के साथ सभी पापों का नाश होता है। भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में यश, वैभव और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
इस साल 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस पर्व की शुरुआत बुधवार को 11 बजकर 08 मिनट पर होगी जिसका समापन अगले दिन 27 फरवरी गुरुवार को 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि पर निशिता काल में पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए इस बार महाशिवरात्रि की पूजा 27 फरवरी को मध्य रात्रि 12 बजकर 27 मिनट से रात 1 बजकर 16 मिनट तक की जाएगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त
बता दें कि, महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर में भी पूजा की जाएगी। पहले प्रहर के पूजा का समय 26 फरवरी की शाम 06:43 बजे से रात 09:47 बजे तक है। दूसरे प्रहर के पूजा का समय रात 09:47 से लेकर मध्यरात्रि के 12:51 बजे तक होगा। तीसरे प्रहर के पूजा का समय 27 फरवरी की रात मध्यरात्रि 12:51 बजे से लेकर सुबह 03:55 बजे तक रहेगा। तीसरे प्रहर के पूजा का समय सुबह 03:55 बजे से 06:59 बजे तक रहेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
महाशिवरात्रि के मौके पर घर का पूजास्थल या मंदिर गंदा नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसे स्थान पर कभी भी भगवान का वास नहीं होता। इसी के साथ आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। इसलिए हमेशा पवित्र स्थान पर ही पूजा करें। महाशिवरात्रि से पहले अपने पूजा स्थलों और मंदिरों को साफ करना चाहिए।
Read Also: Haryana: ‘केजरीवाल के काले कारनामे बहुत’, दिल्ली में कमल खिलने के बाद केन्द्रीय मंत्री का तंज