Milkipur Bypoll Live: मिल्कीपुर में बीजेपी की बम-बम, 25 हजार वोटों से आगे, सपा पिछड़ी

Milkipur Bypoll Live: अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। 10वें राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी 10 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रही है। मतगणना मिल्‍कीपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में हो रही है। कई राउंड में काउंटिंग होगी और परिणाम दोपहर तक आने की उम्‍मीद है।  

मिल्कीपुर सीट से वैसे तो 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान और समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी अजीत प्रसाद के बीच है। अजीत प्रसाद इस सीट से पूर्व विधायक रहे अवधेश प्रसाद के बेटे हैं। मिल्कीपुर आरक्षित विधानसभा सीट राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए नाक की लड़ाई बन चुकी है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस सीट के लिए जोरदार चुनाव प्रचार किया। बता दें कि, मिल्कीपुर सीट पर हुए बुधवार को हुए उपचुनाव में कुल 3.70 लाख मतदाताओं में से 65 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 2022 के विधानसभा चुनावों में दर्ज किए गए मतदान से अधिक है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान पूरा होने तक 65.35 फीसदी वोट पड़े। साल 2022 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर वोटिंग प्रतिशत 60.23 था। मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि मिल्कीपुर में सकारात्मक नतीजे समाजवादी पार्टी के लोकसभा चुनाव के अहंकार के टूटने का प्रतीक हैं। समाजवादी पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से हार को प्यार से स्वीकार करना चाहिए।

Read Also: http://Jammu Kashmir: एलओसी पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, BAT के आतंकी समेत 7 दहशतगर्द ढेर

वहीं, दिल्ली के नतीजों पर उन्होंने कहा, जब दिल्ली में बीजेपी सरकार के नेतृत्व में यमुना नदी साफ हो जाएगी, तो अरविंद केजरीवाल को उस नदी में डुबकी लगाने का मौका मिलेगा, जो वे अपने कार्यकाल में नहीं लगा पाए। ये सिर्फ दिल्ली के चुनाव नहीं थे। ये भारत की राजनीति में बदलाव का चुनाव था। अब विपक्ष रोएगा कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई या फिर कोई और गठबंधन बनाने के लिए दौड़ेगा।

Read Also: http://Delhi Election Result: चुनाव परिणाम से पहले केन्द्रीय मंत्री का केजरीवाल पर तंज, ‘16 सीटें भी नहीं आएगी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *