देश विरोधी भाषण देने पर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR, पुलिस ने की जांच शुरू

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ओडिशा में एफआईआर दर्ज की गई है। ओडिशा के झारसुगुड़ा पुलिस थाने में राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 और 197(1) (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। राहुल गांधी पर कथित तौर पर जानबूझकर राष्ट्र-विरोधी बयान देने का आरोप लगाया गया। यह भी कहा गया कि राहुल गांधी ने जानबूझकर भारत की संप्रभुता और अखंडता को कमजोर करने का काम किया है।

उन्होंने भारतीय राज्य (Indian State) के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने और जानबूझकर जनता को बरगलाने का काम किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, आईजी हिमांशु कुमार लाल ने तुरंत झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक परमार स्मित परषोत्तमदास को गहन जांच करने का निर्देश दिया। इन निर्देशों के बाद, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

सूर्या समाचार की टीम ने जब आईजी हिमांशु कुमार लाल से FIR और मामले की जांच को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि “शिकायत में एफआईआर के गंभीर तत्व मौजूद थे। इसलिए, मैंने पुलिस अधीक्षक परमार स्मित परषोत्तमदास को गहन जांच करने का निर्देश दिया जिसके बाद एसपी श्री परमार ने एफआईआर दर्ज की, ताकि इस अपराध की जांच की जा सके।

एफआईआर के मुताबिक, 7 फरवरी को रात साढ़े 11 बजे शिकायत दर्ज कराई गई है। सरबहाल के रहने वाले 42 वर्षीय राम हरि पुजारी ने यह शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बीजेपी, बीजेपी युवा मोर्चा, आरएसएस, बजरंग दल और झारसुगुड़ा जिले के बीजेपी विधिक प्रकोष्ठ के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी जानबूझकर राष्ट्र विरोधी बयान दे रहे हैं। इससे प्रत्येक भारतीय आहत है।

इसके अलावा एफआईआर में कहा गया है कि राहुल गांधी के बयान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं को पार कर दिया है। भारतीय राज्य के खिलाफ अपनी लड़ाई की घोषणा करके उन्होंने जानबूझकर लोगों के बीच विध्वंसक गतिविधियों और विद्रोह को उकसाया है। यह भी कहा गया है कि इन बयानों से भारत की संप्रभुता और अखंडता को कमजोर किया है। उधर, शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Read Also: http://Delhi Election Result: चुनाव परिणाम से पहले केन्द्रीय मंत्री का केजरीवाल पर तंज, ‘16 सीटें भी नहीं आएगी’

बता दें कि, राहुल गांधी ने 15 जनवरी को दिल्ली के कोटला रोड पर कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, आरएसएस की विचारधारा की तरह हमारी विचारधारा भी हजारों साल पुरानी है और यह हजारों सालों से आरएसएस की विचारधारा से लड़ रही है। बीजेपी और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हम बीजेपी, आरएसएस और भारतीय राज्य से ही लड़ रहे हैं।

Read Also: http://Milkipur Bypoll Live: मिल्कीपुर में बीजेपी की बम-बम, 25 हजार वोटों से आगे, सपा पिछड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *