Delhi Chunav Result Live: सीएम आतिशी पीछे, सिसोदिया और केजरीवाल ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट

Delhi Chunav Result Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो रहा है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के संरक्षक केजरीवाल, सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।

नई दिल्ली सीट पर 13 राउंड की गिनती होनी है। अभी तक चार राउंड की गिनती हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल 223 वोटों से पीछे हैं। कालकाजी सीट पर चार राउंड की गिनती पूरी हो गई है। बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 1635 वोटों से आगे हैं। रुझानों में बीजेपी 42 सीटों पर आगे है तो वहीं 28 सीटों पर आप बढ़त बनाए हुए हैं।

जंगपुरा विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया 2686 वोटों से आगे हैं। नजफगढ़ की बात की जाए तो बीजेपी 4383 वोटों से आगे है। मटियाला सीट से बीजेपी 2862 वोटों से आगे है। उत्तम नगर से बीजेपी 2223 वोटों से आगे है।

द्वारका सीट से बीजेपी 1257 वोटों से आगे है। बिजवासन सीट और पालम सीट पर भी बीजेपी आगे है। पटेलनगर में बीजेपी के राजकुमार आनंद आगे हैं। ओखला सीट से लगातार बीजेपी आगे है। ग्रेटर कैलाश से आप प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। बीजेपी की शिखा राय आगे हैं। मटियाला सीट से बीजेपी के संदीप सहरावत आगे हैं। कोंडली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका गौतम आगे हैं।

मादीपुर सीट से बीजेपी के कैलाश गंगवाल आगे हैं। आप प्रत्याशी राखी बिरला पीछे हैं। रुझानों में बीजेपी की लहर देखी जा रही है। बीजेपी 42 और आप 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। एक सीट पर कांग्रेस आगे है। बादली सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।

Read Also: http://Delhi Election Result: चुनाव परिणाम से पहले केन्द्रीय मंत्री का केजरीवाल पर तंज, ‘16 सीटें भी नहीं आएगी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *