Union Minister Manohar Lal on AAP: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल पहुंचे और इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि दिल्ली की जनता ने कुशासन को अलविदा कर दिया और सुशासन विकास के नाम पर इस बार कमल को खिलाया। अब बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में राजधानी दिल्ली को विकसित किया जाएगा। बीते दो दशकों से राजधानी में विकास की कोई बयार नहीं बही है।
केद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोग 11 साल से त्रस्त थे उन्होंने अपना पूरा गुस्सा निकाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में लोगों ने विश्वास किया। अब आने वाले समय में बीजेपी की कल्याणकारी नीतियों के तहत राजधानी को विकसित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के काले कारनामे बहुत हैं।
केजरीवाल के काले कारनामों को लेकर दिल्ली के लोगों ने अपना गुस्सा निकाला है। कांग्रेस के कुछ प्रांत बचे हैं, वह भी थोड़े समय में समाप्त हो जाएंगे, केजरीवाल के काले कारनामे बहुत हैं, झूठ बोलने की आदत और स्वभाव है। आप की सरकार ने बीते 11 सालों में दूसरी सरकारों पर आरोप लगाने का किया जिसकी वजह से राजधानी में विकास को लेकर कोई काम नहीं किया गया।
वहीं, सोनीपत में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की भ्रष्ट और झूठ की राजनीति को करारा जवाब दिया है और बीजेपी पर विश्वास जताया है। बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया और केजरीवाल की झूठ और भ्रष्ठाचार की राजनीति की दुकान पर ताला लगाने का काम किया।
AAP के टॉप नेता हारे
बता दें कि, दिल्ली की जनता ने इस बार सत्ता की चाबी बीजेपी को सौंपी है। इस चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। इस चुनाव में आप के टॉप नेता अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। आप संरक्षक अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और गोपाल राय अपनी सीट भी नहीं बचा सके। इस कड़ी में मुख्यमत्री आतिशी मार्लेना ने पार्टी की पतवार संभाली और बीजेपी के कद्दावर नेता रमेश बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा सीट से हराया।
Read Also: http://Milkipur Bypoll Live: मिल्कीपुर में बीजेपी की बम-बम, 25 हजार वोटों से आगे, सपा पिछड़ी