Delhi Chunav Result: केजरीवाल, सिसोदिया, सोमनाथ भारती हारे, AAP का टॉप ऑर्डर ढेर, आतिशी बचा पाईं अपनी सीट

Delhi Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो रहा है। शुरुआती रूझानों में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी होती दिख रही है। बीजेपी 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस बादली विधानसभा सीट पर भी पीछे हो गई।

आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं। मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा सीट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं। मालवीय नगर से आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती भी हार चुके हैं। रुझानों और चुनाव आयोग के आंकड़ों में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के टॉप ऑर्डर नेता सत्येन्द्र जैन भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। शकूर बस्ती से बीजेपी प्रत्याशी करनैल सिंह ने जीत हासिल की है। राजधानी दिल्ली में पांच फरवरी को वोट डाले गए थे। राजधानी के 19 मतगणना केंद्रों के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रत्येक केंद्र पर दो अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं।

बता दें कि, बीजेपी के पिछले चुनाव 2020 के मुकाबले वोट शेयर में 9 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, आम आदमी पार्टी को 10 फीसदी से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2 फीसदी बढ़ाने में कामयाब रही।

दिल्ली बनेगी आदर्श राजधानी- शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालकर लिखा कि दिल्ली वासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।

Read Also:http://Delhi Chunav Result Live: सीएम आतिशी पीछे, सिसोदिया और केजरीवाल ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट

दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले दिल्ली के बीजेपी कार्यकर्ताओं को अमित शाह ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।

Read Also: http://Milkipur Bypoll Live: मिल्कीपुर में बीजेपी की बम-बम, 25 हजार वोटों से आगे, सपा पिछड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *