Jammu Kashmir: एलओसी पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, BAT के आतंकी समेत 7 दहशतगर्द ढेर

Jammu Kashmir: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर बड़ी कार्रवाई की है। देर रात सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में कुख्यात बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के भी आतंकी शामिल थे। घुसपैठियों में 2-3 पाकिस्तानी सेना के जवान भी बताए जा रहे हैं। इन सभी आतंकियों को सेना ने तब मार गिराया, जब ये चुपके से भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। ये घटना पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर की है।  

गौरतलब है कि, 5 फरवरी को पाकिस्तान कथित रुप से कश्मीर सॉलिडेरिटी-डे (एकजुटता दिवस) मनाकर प्रोपेगेंडा सेट करने की कोशिश करता है। इसी क्रम में पाकिस्तान 5 फरवरी को देर रात एलओसी पार करके भारतीय जवानों पर हमला करने की जुगत में था। इंडियन आर्मी से जिन आतंकियों को मारा है, उसमें बीएटी के कई सदस्य थे। पाकिस्तानी सेना की एजेंसी बीएटी पहले भी जवानों पर हमला कर चुकी है। यही कारण है कि बीएटी को इस घुसपैठ की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि, जैसे ही सेना की नजर आतंकियों पर पड़ी, वैसे ही जवानों ने सभी ढेर कर दिया। 

तल्हा सईद ने उगला था जहर

बता दें कि, पाकिस्तान के कथित कश्मीर सॉलिडेरिटी-डे के मौके पर कुख्यात आतंकी हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषणा दिया था। कश्मीर को आजाद करवाने से लेकर कई नौटंकियां तल्हा ने मंच से की थी। साथ ही कश्मीर को लेकर कई कसमें भी खाई थी। इसके अलावा तल्हा ने पाकिस्तान की सरकार से अपनी नीति की समीक्षा करने और अपने बाप को जेल से रिहा करने की मांग की थी।

Read Also: Delhi: चुनावी परिणाम से पहले बढ़ा सियासी ताप, AAP के बीजेपी पर खरीद-फरोख्त के आरोप, LG ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *