Delhi Election Result AAP BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने में अब एक दिन का समय बाकी है। शनिवार 8 फरवरी को परिणाम देश के सामने होगा। अधिकतर एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण मिल रहा है। बीजेपी लंबे समय बाद दिल्ली में सरकार बनाएगी। इस बीच सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। आप ने अपने सभी 70 प्रत्याशियों की बैठक बुलाई।
बैठक में शनिवार को होने वाली गिनती को लेकर सभी तैयारियों को लेकर निर्देश किया। साथ ही कथित रूप से बीजेपी द्वारा आप प्रत्याशियों को फोन करके खरीदने पर भी चर्चा की गई। बीते दिनों केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उनके द्वारा आप प्रत्याशियों को फोन करके समर्थन देने को कहा जा रहा है और उन्हें 15 करोड़ रुपए का ऑफर भी दिया गया। हालांकि, बीजेपी ने केजरीवाल के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही माफी मांगने को कहा और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
बता दें कि, पार्टी बैठक में पहुंचे बाबरपुर विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी गोपाल राय ने कहा, आज अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सभी उम्मीदवारों की बैठक। उम्मीदवारों ने जो रिपोर्ट दी है, उससे पता चलता है कि दिल्ली में हमारी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। दिल्ली में माहौल बनाया जा रहा है कि बीजेपी की सरकार बन रही है, जो तथ्य दिख रहे हैं उससे पता चलता है कि ये ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम शनिवार को कोशिश करेंगे कि निष्पक्ष तरीके से मतगणना हो।
बीजेपी ने लिखा उपराज्यपाल को पत्र
इस बीचे अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर बीजेपी मुखर हो गई। गुरुवार को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, आप सांसद संजय सिंह को अपना आरोप वापस लेकर बीजेपी से माफी मांगे या कानूनी नोटिस के लिए तैयार रहें। संजय सिंह ध्यान रखें कि विधायकों को पैसे के ऐसे ही झूठे ऑफर के आरोपों में उनकी मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना जमानत पर हैं।
सांसद संजय सिंह का बीजेपी द्वारा आप प्रत्याशियों को लोभ प्रलोभन का आरोप उनकी हताशा का परिणाम है। साथ ही बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। जिसके बाद एलजी ने पुलिस को आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है।