Delhi Election Result: चुनाव परिणाम से पहले केन्द्रीय मंत्री का केजरीवाल पर तंज, ‘16 सीटें भी नहीं आएगी’

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम शनिवार 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। परिणाम से पहले राजधानी में सियासी तापमान बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। अब आप नेताओं के आरोपों की ACB ने जांच शुरू कर दी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है।

उन्होंने केजरीवाल के आरोपों पर कहा कि जब उन्हें 16 सीटें मिलेंगी तभी तो कोई उनके 16 विधायक लेगा। उन्हें 16 सीटें भी नहीं मिलेंगी। गौरतलब है कि, दिल्ली चुनाव को लेकर अधिकत्तर एक्जिट पोल में बीजेपी की जीत दिखाई जा रही है। अगर एक्जिट पोल सच साबित होता है तो 26 सालों बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी।

पोल के मुताबिक, बीजेपी को 45-55 सीटें आ रही हैं। हालांकि, तमाम पोल को आम आदमी पार्टी ने नकार दिया है। एग्जिट पोल आने के बाद गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग हार चुके हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो केजरीवाल नहीं बल्कि केजरीवाल का फरेब, केजरीवाल का भ्रष्टाचार और केजरीवाल के झूठ को जनता ने इस चुनाव में नकार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह जितनी अच्छी और सफाई से एक्टिंग करते हैं उन्हें राजनीति छोड़कर फिल्म बनाना चाहिए।

Read Also: Delhi: चुनावी परिणाम से पहले बढ़ा सियासी ताप, AAP के बीजेपी पर खरीद-फरोख्त के आरोप, LG ने दिए जांच के आदेश

केजरीवाल का बीजेपी पर आरोप

अरविंद करेजरीवाल ने बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा, कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज़्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फ़ोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फ़ोन करने की क्या ज़रूरत है? ज़ाहिर तौर पर यह फर्ज़ी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।

Read Also: http://Jammu Kashmir: एलओसी पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, BAT के आतंकी समेत 7 दहशतगर्द ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *