Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में बदलाव, वनडे सीरीज में इस मिस्ट्री गेंदबाज की अचानक हुई एंट्री

Ind vs Eng ODI Series Varun Chakravarthy: भारतीय टीम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में अचानक बदलाव किया है। बीसीसीआई ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को वनडे टीम का हिस्सा बनाया है। वरुण ने हाल ही संपन्न हुई इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार खेल दिखाया था। इस पांच मैचों की सीरीज को भारत ने 4-1 से जीता था। अब दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज गुरुवार 6 फरवरी से शुरू होने वाली है।  

19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों देशों के बीच यह सीरीज काफी रोमांचक होगी। इस सीरीज को जीतकर टीमें मनोवैज्ञानिक लाभ लेना चाहेगी। इस बीच बोर्ड ने स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भारतीय स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिटनेस की वजह से टीम में नहीं रखा गया है।

बता दें कि, वरुण को प्रैक्टिस के लिए टीम में शामिल किया था। तभी से रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल कर लिया जाएगा। भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन किया और सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया।  

वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ इसी टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने पांच टी20 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका औसत 9.85 का बेहद शानदार रहा था। ऐसे में वरुण को ही प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। इस सीरीज के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण को वनडे सीरीज में शामिल कर लेना चाहिए। टी-20 सीरीज में अंग्रेज बल्लेबाजों को मिस्ट्री स्पिनर को खेलना मुश्किल हो रहा था।

Read Also: http://Ind vs Eng ODI Series 2025: नागपुर वनडे में शमी के निशाने पर बड़ा विश्व रिकॉर्ड, कमबैक पर रचेंगे कीर्तिमान, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल (VC), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ऋषभ पंत (WK), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल…

पहला वनडे- 6 फरवरी- नागपुर

दूसरा वनडे- 9 फरवरी- कटक

तीसरा वनडे- 12 फरवरी- अहमदाबाद

Read Also: http://Union Budget: हमने गरीबी हटाओ का झूठा नारा नहीं दिया, गरीबों की सच्ची सेवी की, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बोलें पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *