Union Budget Live: बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, अब 12 लाख नहीं 12 लाख 75 हजार रुपए तक कोई टैक्स नहीं, बदली गई व्यवस्था

Union Budget Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया कि अब 12 लाख रुपए की सालाना कमाई पर कोई टैक्स देने की आवश्यकता नहीं है। यह बदलाव न्‍यू टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत की गई है। इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं देना था। स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को 75,000 रुपए ही रखा गया है।

अब नई टैक्स व्यवस्था के बीच 12 लाख से ज्यादा सालाना कमाई करने वालों को कर भुगतान करना पड़ेगा। 24 लाख की आय पर 30 फीसदी टैक्स भरना होगा। वहीं, 75 हजार रुपए तक के स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट होगी। साथ ही 15-20 लाख की आय पर 20 फीसदी का टैक्‍स भरना होगा। वहीं 8-12 लाख की आय पर 10 आयकर होगा।

नया टैक्स स्लैब…

0-4 लाख – जीरो

4-8 लाख रुपए- 5 फीसदी

8-12 lakh -10 फीसदी

12-16 लाख-  15 फीसदी

16-20 लाख- 20 फीसदी

20-25 लाख- 25 फीसदी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस बड़े ऐलान के बाद अब मिडिल क्‍लास को बड़ी राहत मिली है। सालाना 12 लाख तक की अगर कोई व्‍यक्ति कमाई करता है तो उसे एक भी रुपए का टैक्‍स देने की आवश्‍यकता नहीं होगी। लेकिन अगर 12 लाख रुपए से एक भी रुपए ज्‍यादा होता है तो टैक्‍स भरना होगा।

पिछले साल भी मिली थी छूट…

गौतरलब है कि, पिछले बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए टैक्‍स रिजीम में बड़ा तोहफा देते हुए स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन की लिमिट को बढ़ा दिया था। यह लिमिट 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 75 हजार रुपए कर दी गई थी। अब एक बार फिर मिडिल क्‍लास को तोहफा देने के लिए नए टैक्‍स स्‍लैब में बड़ा बदलाव किया गया है।

Read Also: http://Delhi Chunav: मतदान से 5 दिन पहले AAP में लगी इस्तीफों की झड़ी, 7 विधायकों ने पार्टी को कहा अलविदा

12 लाख 75 हजार पर कोई टैक्स नहीं…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए 12 लाख तक की सालाना कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं लगने का ऐलान किया है। वहीं, स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को 75000 रुपए रखा है। ऐसे में देखा जाए तो 12 लाख 75,000 रुपए पर अब कोई टैक्‍स देने की आवश्‍यकता नहीं होगी। इसका मतबल है कि जिनकी सालाना इनकम 12 लाख 75 हजार रुपए है, उन्‍हें एक भी रुपए का टैक्‍स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस घोषणा से मिडिल क्लास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Read Also: http://Union Budget 2025: संसद में बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री, किसानों के लिए ‘धन धान्य योजना’ का ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *