Budget 2025 Live: टीवी से लेकर मोबाइल तक क्या-क्या सस्ता, दुनियाभर में बजेगा मेक इन इंडिया को डंका, पढ़िए पूरी खबर

Budget 2025 Live: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लगातार संसद में 8वां बजट पेश किया। बजट भाषण पढ़ते हुए उन्होंने कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा और विस्तार दिया जाएगा। देश के सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जाएगी। नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग मिशन बनाया जाएगा जिसमें क्लीन टेक को बढ़ावा दिया जाएगा। आईआईटी पटना को भी वित्त पोषित किया जाएगा। इसके अलावा बिहार में किसानों को बीज और खाद समय पर मुहैया कराया जाएगा। ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों का विस्तार किया जाएगा।

बता दें कि, अब देश में लिथियम बैटरी और टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते होंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारें सस्ती होंगी। मोबाइल से लेकर टीवी तक सस्ता होगा। इसके अलावा भारत में बनने वाले सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते होंगे। यह खबर भारतीय उद्योग और बैटरी निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा है। सरकार ने कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी के स्क्रैप, लेड, जिंक और अन्य 12 महत्वपूर्ण खनिजों को बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (सामान्य सीमा-शुल्क)  से छूट देने का निर्णय लिया है।

छूट का पड़ेगा प्रभाव…

इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को बढ़ावा

बैटरियों के लिए आवश्यक खनिज सस्ते होने से इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण की लागत घटेगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों को निर्माण ज्यादा हो सकेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा।

Read Also: http://Delhi Chunav: मतदान से 5 दिन पहले AAP में लगी इस्तीफों की झड़ी, 7 विधायकों ने पार्टी को कहा अलविदा

मेक इन इंडिया को बढ़ावा

घरेलू बैटरी निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। मेक इन इंडिया का दुनिया में डंका बजेगा।

नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर को लाभ

लिथियम-आयन बैटरियों का उपयोग ऊर्जा भंडारण में भी किया जाता है, जिससे अक्षय ऊर्जा को समर्थन मिलेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग उद्योग को सहायता

इन खनिजों की लागत में कमी से इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य विनिर्माण उद्योगों को भी लाभ होगा। जिससे उत्पादन में तेजी आएगी।

Read Also: http://Budget 2025 Live: थोड़ी देर में बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री, राष्ट्रपति ने निर्मला को दही-चीनी खिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *