Union Budget 2025: बजट में बिहार के लिए सौगातों की बरसात, ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों से लेकर IIT विस्तार तक, वित्त मंत्री ने खोला पिटारा

Union Budget 2025: देश का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही है। सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहतें देने का ऐलान कर रही है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री ने बिहार के लोगों के लिए खास ऐलान किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। बिहार में मखाना उगाने वाले किसानों को विशेष पैकेज दिया जाएगा।

मखाना (फॉक्स नट) के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इन गतिविधियों में लगे लोगों को एफपीओ में संगठित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए कहा, मखाना किसानों को सहायता और प्रशिक्षण सहायता और यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया जाएगा कि उन्हें सभी प्रासंगिक सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।  

वहीं, बजट में ऐलान किया गया है कि आईआईटी की कैपेसिटी बढ़ी है। 5 आईआईटी में एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। साथ ही आईआईटी पटना का विस्तार किया जाएगा। इससे बिहार में शिक्षा क्रांति को और बल मिलेगा। इसके अलावा बिहार के लोगों के लिए बजट में इन खास चीजों का भी ऐलान किया गया है। इसमें बताया गया कि बिहार में फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। साथ ही मिथिलांच के किसानों को विशेष पैकेज भी दिए जाने का ऐलान किया गया है।

Read Also: http://Delhi Chunav: मतदान से 5 दिन पहले AAP में लगी इस्तीफों की झड़ी, 7 विधायकों ने पार्टी को कहा अलविदा

बिहार में इन योजनाओं का ऐलान…

बिहार के किसानों को सरकार बीज मुहैया कराएगी।

बिहार में फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट बनेगा।

बिहार में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

मिथिलांचल के किसानों को विशेष पैकेज दिया जाएगा।

पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ेगी।

बिहार में दाल उगाने वालों को विशेष पैकेज दिया जाएगा।

IT पटना में हॉस्टल बनेगा।

बोध गया को विकसित किया जाएगा।

बिहार में नई नहर योजना को मंजूरी दी जाएगी।

Read Also: http://Budget 2025 Live: थोड़ी देर में बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री, राष्ट्रपति ने निर्मला को दही-चीनी खिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *