Milkipur Byelection 2025: सपा सांसद डिंपल यादव के रोड शो के बाद एफआईआर दर्ज, गुरुवार को सपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगे थे वोट

Milkipur Byelection 2025 Dimple Yadav Road Show: समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता और मैनपुरी से सांसद डिपंल यादव के रोड शो को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। सपा नेता ने गुरुवार को कुमारगंज से लेकर मिल्कीपुर तक रोड शो निकाला था। पुलिस ने अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना इनायतनगर में केस दर्ज किया। सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह की तहरीर पर यह केस दर्ज किया गया है।  

बता दें कि, सरकारी आदेश के उल्लंघन को लेकर सपा सांसद के रोड शो को लेकर ये केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि रोड शो के दौरान परमिशन से अधिक वाहनों का प्रयोग किया गया। डिंपल यादव के रोड शो के चलते रायबरेली हाईवे के दोनों लेन को जाम कर दिया गया था। जिसके बाद जनता ने काफी परेशानी का सामना किया था।

रोड शो के बाद सांसद डिंपल यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी तस्वीरों को शेयर किया था। इसमें उनके रोड शो में अथाह भीड़ और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही है। यह रोड शो मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए निकाला था। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में वोट मांगे थे।  

Read Also: http://Budget Session: 10 साल में पहली बार कोई विदेशी हस्तक्षेप नहीं, सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

5 फरवरी को होगा मतदान

इस रोड शो में फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद भी मौजूद थे। अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर प्रत्याशी अजीत प्रसाद के पिता है। वह साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद से सांसद चुने गए थे। इसके बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर बीजेपी ने चंद्रभान यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन इस सीट पर भी वोटिंग होगी। 8 फरवरी को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।

Read Also:http://Mahakumbh Stampede: प्रयागराज भगदड़ की न्यायिक जांच शुरू, रडार पर इन अधिकारियों के नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *