Delhi Election 2025: बीजेपी की सरकार आने पर आप’दा’ वालों पर होगा एक्शन, द्वारका में गरजे PM Modi

Delhi Election 2025 PM Modi: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज द्वारका में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस सियासी ताप के बीच प्रधानमंत्री ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि दिल्ली की जनता एक दशक से झूठ बोलने वालों को देख रही है। सत्ता के लालच में हमने आज तक इतनी जहरीली राजनीति नहीं देखी है। भारत की पवित्र नदियों में से एक यमुना जी में कहते हैं हरियाणा ने इसमें जहर मिला दिया।

आज आप सरकार की घोर लापरवाही में यमुना जी घोर संकट में है। ये लोग सत्ता में वापसी का सपना लेकर झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। इस बार दिल्ली की जनता एक-एक वोट से यमुना का भाग्य लिखने जा रही है। युमना जी को स्वच्छ बनाकर दिल्ली-एनसीआर का भाग्य लिखेंगे। यमुना के विकास से दिल्ली और चमकेगी। जब हमारी सरकार आएगी इन भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लिया जाएगा।

इंडिया गेट, कर्तव्य पथ से भी खुबसूरत रिवर फ्रंट बनाएंगे। बीजेपी की सरकार बनने के बाद दिल्ली की विकास की गति बदल जाएगी और विकसित दिल्ली की ओर तेजी से कदम बढ़ेंगे। आप’दा’ वाले गरीबों के दुश्मन हैं। दिल्ली में आज भी लाखों लोग बिना घर के झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे हैं। जिस तरह से केन्द्र सरकार ने देश में 3 करोड़ पक्के घर बनाए हैं, ठीक उसी तरह से राजधानी में लोगों के लिए पक्के घर बनाए जाएंगे।

आगे प्रधानमंत्री ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों के मन में गरीबों के लिए नफरत है। आम आदमी पार्टी के लोग खुद 100 करोड़ के महलों में रहते हैं जबकि दिल्ली की गरीब जनता झुग्गी झोपड़ी और सड़कों पर सोने को मजबूर है। आज से 10 साल पहले इन लोगों ने जो वादे किए थे, उनमें कोई वादा गरीबों के लिए पूरा नहीं किया है।

Read Also: http://Budget Session: 10 साल में पहली बार कोई विदेशी हस्तक्षेप नहीं, सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

आप में काफी अहंकार- पीएम मोदी

अब दिल्ली मांग डबल इंजन की सरकार है। अगर आप’दा’ वाले लोग अब दिल्ली में सरकार चलाएंगे तो राजधानी को पूरी तरह से जहरीली बना देंगे। पूरे देश ने देखा है कि आज दिल्ली का क्या हाल कर दिया है। प्रदूषण, टूटी सड़कें, अधूरे विकास विकास कार्य, गंदगी, यमुना की सफाई, झूठे वादे और न जाने क्या-क्या ये देश देख रहा है। इतना ही नहीं, इन सब के बावजूद आप’दा’ का अहंकार देखिए ये खुद को दिल्ली का मालिक समझते हैं।

Read Also: http://Parliament Budget Session: विश्व की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर भारत, बुजुर्गों को मिल आयुष्मान का लाभ, सत्र से पहले राष्ट्रपति का अभिभाषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *