Delhi Chunav 2025 Arvind Kejriwal Announcement: राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री सत्ता में वापसी के लिए लगातार बड़े-बड़े ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी किया और कहा कि अगले पांच युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता रहेगी। हम नौकरियों को लेकर लगातार काम करेंगे।
आप संयोजक ने कहा, हमने बीते 10 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी पर काफी काम किया और लोगों की परेशानियों को दूर किया, लेकिन बच्चे पढ़-लिखकर घरों में बैठे हैं। यह बात मुझे बहुत परेशान करती है। अब अन्य क्षेत्रों में काम करने के साथ अगले पांच साल रोजगार पर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जितना काम 65 साल में हुआ उतना काम हमने 9-10 साल में करके दिखाया। अब आने वाले 5 साल हमारा सारा ध्यान बच्चों को रोजगार देने पर होगा। उन्होंने कहा, मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे युवाओं को रोजगार प्रदान करना होगी। हमारी टीम बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए एक विस्तृत योजना का मसौदा तैयार कर रही है।
अपनी सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड पर बोलते हुए, केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में आप सरकार ने दो साल से भी कम समय में 48,000 सरकारी नौकरियां दी हैं और युवाओं के लिए तीन लाख से अधिक निजी क्षेत्र की नौकरियां उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि रोजगार कैसे पैदा किया जाता है और हमारे इरादे नेक हैं। लोगों के समर्थन से, हम अगले पांच वर्षों में दिल्ली से बेरोजगारी को खत्म कर देंगे।
Read Also: Lifestyle: बढ़ती उम्र में अगर स्किन को रखना चाहते हैं चमकदार और टाइट, अपनाएं यह आसान घरेलू नुस्खे
राजधानी में आप सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति पैदा की है। अब पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। हमारी सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को ध्यान में रखकर काम करेगी। हम लगातार योजना बनाने में लगे हैं कि और अगले पांच साल दिल्ली के लिए स्वर्णिम होने जा रहे हैं।
Read Also: Maharashtra: जलगांव रेल हादसे में चायवाले ने फैलाई अफवाह, डिप्टी सीएम अजित पवार ने किया बड़ा खुलासा