PM Kisan 19th Installment: केन्द्र सरकार की किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि की राशि इस बार हजारों किसानों के खाते में नहीं आएगी। झारखंड के पलामू जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 15,587 लाभुक अयोग्य पाए गए हैं। जिला प्रशासन के द्वारा जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में निबंधित 2,02,156 किसानों के डेटा का सत्यापन किया गया।
इसमें 1,86,569 किसान ही योग्य पाए गए, जबकि 15,587 लाभुक अयोग्य पाए गए। पात्र किसानों को ही 19वीं किस्त की राशि का भुगतान किया जाएगा। बता दें, इससे पहले अक्टूबर महीने में पलामू जिले के 1,86,569 योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की राशि का भुगतान किया गया था।
इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए देने का प्रावधान है। ऐसे में इस पैसे को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब 19वीं किस्त आने वाली है और कई किसानों को इस बात का इंतजार है कि उन्हें यह पैसा कब मिलेगा। ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपए करके भेजी जाती है।
बता दें, अब तक किसानों के खाते में 18 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। 5 अक्टूबर को 18वीं किस्त जारी हुई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हो सकती है। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको इस योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करवाने की जरूरत है।
इसके लिए किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बैंक खाते में डीबीटी के ऑप्शन को भी चालू करवा लें। अगर ये ऑन नहीं होता है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से सरकार किस्त के पैसे भेजती हैं। इसी के साथ आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना होता है। आपको इसमें अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
Read Also: Lifestyle: बढ़ती उम्र में अगर स्किन को रखना चाहते हैं चमकदार और टाइट, अपनाएं यह आसान घरेलू नुस्खे