Rajasthan: जयपुर में एलपीजी ट्रक में ब्लास्ट, 8 लोग जिंदा जले, 30 से ज्यादा झुलसे, 200 मीटर तक का इलाका बन गया आग का गोला

Rajasthan Truck Blast: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को अजमेर हाईवे पर एक खौफनाक सुबह की शुरूआत हुई। हाईवे पर एक एलपीजी गैस से भरे ट्रक में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए और 30 से ज्यादा लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि गैस से भरे ट्रक को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मारी थी। इससे ट्रक में गैस का रिसाव हो गया, जो 200 मीटर तक फैल गया। बाद में अचानक आग पकड़ ली। इसके बाद यह आग करीब-करीब एक किलोमीटर तक फैल गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक सुबह अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। सुबह करीब 5.44 मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वह वापस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रहा ट्रक भिड़ गया। इसके साथ ही पूरा इलाका आग का गोला बन गया।

बता दें कि, इस भीषण अग्निकांड में 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। कई से लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। ट्रक के पीछे चल रही एक स्लीपर बस और हाईवे किनारे मौजूद पाइप फैक्ट्री भी जल गई। इसके बाद हाईवे बंद कर दिया गया। धमाके के बाद गैस फैलने से रेस्क्यू में काफी परेशानी आई।

गेल इंडिया लिमिटेड के डीजीएम सुशांत कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर गेल की पाइप लाइन गुजर रही है। यहां बीपीसीएल का एलपीजी से भरा टैंकर जा रहा था, जिसे लोडेड कंटेनर ने आकर टक्कर मारी, जिससे लिक्विड रूप में एलपीजी निकलकर फैल गई। इस वजह से यह पूरा एरिया आग का गोला बन गया।

Read Also: Haryana: पूर्व सीएम ओपी चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ

सीएम ने लिया जायजा

हादसे के कारण जब एलपीजी बाहर आई तो उसने अपने आप आग पकड़ ली, क्योंकि जब टक्कर लगी तो स्पार्क हुआ था। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को जयपुर के सवाईं मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्रियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों को जांच का आदेश दे दिया है।

Read Also: UP: संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण को लेकर तोड़ी गई सीढ़ियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *