Parliament Session: संसद में धक्का मुक्की, बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र में बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए हैं। बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। दोनों सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करा सकती है।

सारंगी का कहना था कि मैं सीढ़ियों पर खड़ा था और राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया। वह सांसद मेरे ऊपर गिर गए, जिससे मैं गिर गया और चोट लग गई। प्रताप सारंगी के आरोप के बाद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। राहुल ने कहा, ये सब कैमरा में रिकॉर्ड हुआ होगा। मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। बीजेपी सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि, खरगे जी को भी धक्का दिया गया। हम धक्का-मुक्की से प्रभावित नहीं होते, लेकिन यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। बीजेपी सांसद हमें अंदर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। बीजेपी के चोटिल सांसद को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल और पीयूष गोयल उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे हैं।

Read Also: http://Parliament Session: पीएम मोदी ने किया अमित शाह का बचाव, ‘कांग्रेस ने अंबेडकर को चुनाव में दो बार हराया…भारत रत्न नहीं दिया’

पीएम को दी गई सूचना- किरेन रिजेजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें पहलवानी दिखाने की क्या जरूरत है। उन्होंने कराटे क्या दूसरों को मारने के लिए सीखा है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई है। बीजेपी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजपी राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

Read Also: Politics: अमित शाह का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, कहा- कांग्रेस अंबेडकर विरोधी पार्टी…भारत रत्न देने का किया था विरोध अब फैला रही भ्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *