Politics: अमित शाह का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, कहा- कांग्रेस अंबेडकर विरोधी पार्टी…भारत रत्न देने का किया था विरोध अब फैला रही भ्रम

amit shah

Amit Shah Slams on Congress: मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर सियासत इस समय गरम है। विपक्ष लगातार अमित शाह पर हमलावर है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शाह के इस्तीफे की मांग की है। इसको लेकर आज संसद में विपक्षी सांसदों ने जोरदार हमला किया।

अब गृह मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों में संविधान की गौरव गाथा पर चर्चा होनी थी। संसद में जब चर्चा होती है तो एक बात कॉमन होती है कि तथ्यों पर बात होनी चाहिए। मगर कांग्रेस कल से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। यह निंदनीय है।

उन्होंने शुरुआत में कहा, बीते सप्ताह में संसद में लोकसभा और राज्यसभा में संविधान को स्वीकार किए हुए 75 साल के मौके पर संविधान की रचना, संविधान निर्माताओं के योगदान और संविधान में प्रस्थापित किए गए आदर्शों पर एक गौरवमयी चर्चा का आयोजन हुआ। इस चर्चा में 75 साल की देश की गौरव यात्रा, विकास यात्रा और उपलब्धियों की भी चर्चा होनी थी।

लेकिन, यह स्वाभाविक है कि जब लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष होते हैं, तो हर मुद्दे पर लोगों का, दलों का और वक्ताओं का नजरिया अलग-अलग होता है। मगर संसद जैसे देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक फोरम में जब चर्चा होती है, तब इसमें एक बात कॉमन होती है कि बात तथ्य और सत्य के आधार पर होनी चाहिए।
Read Also: http://BGT Gabba Test Live: बारिश की भेंट चढ़ा गाबा टेस्ट, जडेजा बुमराह और राहुल ने फालॉओन से बचाया, सीरीज एक-एक से बराबर

कांग्रेस ने किया बाबा साहेब का विरोध- शाह

शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कांग्रेस का इतिहास हमेशा तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का रहा है और आज जिस भीमराव अंबेडकर की रट लगा रखी है इन्होंने दो बार अंबेडकर को चुनाव में हराया और बाबा साहेब को भारत रत्न दिए जाने का विरोध किया। आज कांग्रेस अपने पाप को छिपाने के लिए झूठ का भ्रम फैलाने पर तुली है।

Read Also:UP: विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष धक्का मुक्की में बेहोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *