Sambhal Violence: जेल में संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की मुलाकात, नप गए जेलर और डिप्टी जेलर

Sambhal Violence Moradabad Jailer Deputy Jailer Suspend:  उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के आरोपियों की जेल में नियम विरुद्ध समाजवादी पार्टी के नेताओं से मुलाकात कराने पर प्रदेश की योगी सरकार ने एक्शन लिया है। डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने मुरादाबाद जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह को निलंबित कर द‍िया। जेल अधीक्षक पीपी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

समाजवादी पार्टी के विधायक नवाबजान,चौधरी समरपाल सिंह, पूर्व सांसद एसटी हसन के साथ कई सपा नेताओं ने जेल में संभल दंगे के आरोपियों से मुलाकात की थी। पूर्व सांसद, विधायकों के साथ कुछ सपा नेताओं ने बगैर पर्ची के की थी मुलाकात। शासन के निर्देश पर डीजी जेल ने डीआईजी जेल कुंतल किशोर को जांच सौंपी थी। जांच के बाद प्रदेश सरकार ने एक्शन लिया है।

बता दें कि, संभल जिले में जेल नहीं है। इस वजह से संभल हिंसा के आरोपी मुरादाबाद जेल में बंद हैं। हिंसा का मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए संभल प्रशासन ने 10 दिसंबर तक जनपद में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक तक लगा रखी है। जिससे शहर में किसी भी तरह की अफवाह और अव्यवस्था पैदा न हो। गौरतलब है कि, बुधवार को किसान नेता राकेश टिकैत और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संभल जाने की तैयारी में थे लेकिन प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें संभल नहीं जाने दिया गया।

शासन ने जांच का दिया था आदेश  

इस बीच सोमवार को पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन, ठाकुरद्वारा विधायक नवाबजान, नौगंवा सादात (अमरोहा) से विधायक चौधरी समरपाल सिंह, जिला महासचिव मुदस्सिर खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, प्रदेश सचिव गुलजार अहमद, कादिर खान जिला कारागार पहुंचे और संभल हिंसा के आरोपितों से मुलाकात की। बाहर निकलकर आए सपा नेताओं ने मीडिया से बातचीत में आरोपितों को बेगुनाह बताया था। पुलिस द्वारा बर्बरता किए जाने की बात कही थी। जिसके बाद हरकत में आया प्रदेश शासन ने मामले की जांच का आदेश दिया था।

Read Also: UP: सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में 76वें जिले की घोषणा, इतने करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार, पहले ही पास कर दिया था बजट

मामला अखबारों में सुर्खियों का विषय बना जिसका डीएम ने संज्ञान लिया और मंगलवार को एक रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। इसी के बाद डीआइजी जेल कुंतल किशोर जिला कारागार पहुंचे और जेल का एक-एक कोना खंगाला। सोमवार को जेल में कौन-कौन से मुलाकाती आए। किनसे मुलाकात की, किनके नाम की पर्ची लगी। सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया। सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली। अब मामले में दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।

Read Also: Maharashtra: फडणवीस तीसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता, अजित और शिंदे होंगे डिप्टी सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *