Government Job: एसबीआई ने निकाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, आयु सीमा 40 साल, सैलरी 80 हजार रुपए से ज्यादा, ऐसे करें आवेदन

Government Job In SBI: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर बिल्कुल आपके लिए है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के तहत असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 है। यह भर्ती 100 पदों पर होने जा रही है।

इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 60 परसेंट अंकों के साथ इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री रखी है। इसके अलावा आवेदकों के पास पास कम से कम 2 साल कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए। इस पदे के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल तक रखी गई है।

एसबीआई में आवेदन करने के लिए शुल्क 750 रुपए रखा गया है। आरक्षित वर्गों के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 750 रुपए शुल्क रखा गया है। आरक्षित वर्ग एससी, एसटी, पीएच के आवेदकों के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

पद के अनुसार सैलरी 48,480 से लेकर 85,920 रुपए प्रतिमाह है। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदक को ऑनलाइन रिटन टेस्ट देना होगा। इसके बाद आवेदक का इंटरेक्शन होगा। इस पद के लिए ऐसे करें आवेदन….

Read Also: http://Sambhal Violence: संभल हिंसा भड़काने के मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान और विधायक के बेटे पर केस दर्ज, पुलिस की धरपकड़ जारी

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

अब अप्लाई लिंक पर जाकर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन करके फीस भरें।

फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।

Read Also: http://BGT Ind vs Aus 2024-25 Test Series: गाबा के बाद पर्थ में टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, भारत ने 295 रनों से चटाई धूल, 47 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *