BGT Ind vs Aus 2024-25 Test Series: गाबा के बाद पर्थ में टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, भारत ने 295 रनों से चटाई धूल, 47 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

BGT Ind vs Aus 2024-25 Test Series: भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में 295 रनों से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया की पर्थ के ऑप्टस मैदान पर पहली हार है, इससे पहले कंगारू टीम चार मैच खेली थी और सभी मैचों में जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।

पर्थ टेस्ट मैच की यह जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई, इससे पहले साल 1977 में भारत ने मेलबर्न में 222 रनों से जीत हासिल की थी। पर्थ में रनों के लिहाज से 295 रनों से जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहली पारी में भारतीय टीम 150 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया भी 104 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को 46 रनों की बढ़त हासिल हुई थी।

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। ओपनर यशस्वी जायवाल और केएल राहुल ने 201 रनों की साझेदारी कर मैच को भारत की तरफ धकेल दिया। जायसवाल ने दूसरी पारी में शानदार 161 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने बेशकीमती 77 रनों का योगदान दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने भी नाबाद 100 रन बनाए।

भारत ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी और ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल 534 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 238 रनों पर ऑलआउट हो गई। यहां खास बात यह भी है कि पर्थ के ऑप्टस मैदान में खेले 5 टेस्ट मैचों में यह ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है।

भारत की ओर से दूसरी पारी में बुमराह और सिराज को 3-3 विकेट मिले, तो वहीं हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक विकेट मिला जबकि स्पिनर सुंदर को 2 विकेट हासिल हुए। जसप्रीम बुमराह ने पहली पारी में भी 5 विकेट लिए थे। बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Read Also: http://BGT Ind vs Aus 2024-25: युवा ओपनर जायसवाल ने तोड़ा ब्रेंडन मैकुलम का बड़ा रिकॉर्ड, 10 साल तक बना रहा नंबर वन

WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भारत

पर्थ मैच जीतने के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 सीजन के पॉइंट्स टेबल में फिर टॉप पर पहुंच गया है। टीम के अब 61.11 प्रतिशत पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम 57.69 प्रतिशत पॉइंटस के हिसाब से दूसरे नंबर पर खिसक गई।

भारत की प्लेइंग इलेवन…

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्‌डी, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन…

पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन​​​​​​।

Read Also: http://Parliament Winter Session: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, ‘जनता ने 80 बार नकारा, फिर भी संसद का काम रोकते हैं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *