Pakistan के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती हमला, लोगों के उड़े चीथड़े, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

Pakistan Quetta Railway Station Blast: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी बलूचिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती हमला हुआ है। हमले में 24 लोगों के मरने की ख़बर सामने आई हैं और 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना बलूचिस्तान में अशांति की ताजा घटना है।

न्यूज एजेंसी रायटर के अनुसार, मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 24 हो गया है। पाकिस्तान समाचार चैनल जियो न्यूज की जानकारी के तहत यह विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ। स्टेशन पर हमेशा की तरह भीड़भाड़ के चलते बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का अनुमान जताया गया है।

पुलिस और बचावकर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है और अतिरिक्त डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों को बुलाया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट होने पर ट्रेन अभी तक प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंची। अधिकारियों ने जियो न्यूज को बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

मीडिया से बातचीत के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऑपरेशन क्वेटा मुहम्मद बलूच ने कहा कि विस्फोट आत्मघाती विस्फोट लग रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। मृतकों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एसएसपी ऑपरेशन बलूच ने कहा कि विस्फोट में मरने वालों की संख्या 24 है और 40 अन्य घायल हुए हैं।  

Read Also: http://Ind vs Pak: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत पाकिस्तान जाएगा या नहीं, BCCI ने कर दिया फैसला, भारत यहां खेलेगा अपने मैच

पुलिस अधिकारी का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज शहर में दूर-दूर तक सुनाई दी। यात्री पेशावर जाने वाले गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। धमाके के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बम निरोधक दस्ता, एंबुलेंस और पुलिस बल सूचना के बाद मौके पर पहुंचा। फिलहाल, टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।

Read Also:http://UP Byelection 2024: मीरापुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘जहां दिखे सपाई…वहां बिटिया घबराई’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *