UP Byelection 2024: मीरापुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘जहां दिखे सपाई…वहां बिटिया घबराई’

UP Byelection 2024: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी प्रचार तेज हो गया है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मीरापुर सीट के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनहोंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा, जिससे सियासी घमासान तेज हो सकता है।

इस दौरान सीएम योगी ने जनता के बीच से आ रहे एक नारे का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2012 से 2017 के बीच एक नारा चलता था, ‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई…’ सीएम योगी ने कहा कि आज मैं ये कह सकता हूं कि ‘जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई…’ आपने देखा होगा इनके कारनामों को…अयोध्या में नजारा आपने देखा होगा…कन्नौज में देखा होगा, ये नया ब्रांड है समाजवादी पार्टी का…इनको लोकलाज नहीं है।

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल देखो देखिए किस तरह की छोटी सोच और घटिया मानसिकता दिखती हैं। इस मानसिकता के साथ प्रदेश का विकास नहीं किया जा सकता। सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस को कश्मीर विधानसभा की घटना पर बोलना चाहिए। आपने हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पारित प्रस्ताव देखा होगा जिसमें उन्होंने कहा है कि वे अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करेंगे, इसका मतलब है कि जिस आतंकवाद की जड़ अनुच्छेद 370 है जिसे 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा के लिए समाप्त कर दिया।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के इस प्रस्ताव पर बोलना चाहिए। यह प्रस्ताव देश में दो संविधान लाना चाहता है। जम्मू-कश्मीर भारत का अखंड हिस्सा है। कश्मीर को भारत के संविधान से अलग करने का दुस्साहस कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी अनुच्छेद 370 बहाल करने की बात कही थी। कांग्रेस का असली चेहरा अब पूरे देश के सामने आ चुका है।

Read Also: Maharashtra: एमवीए पर बरसे पीएम मोदी, ‘कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती…कांग्रेस के इरादे खतरनाक’

दंगों को मत भूलना- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 आतंकवाद की जड़ है जम्मू कश्मीर की संस्थाओं पर इन सबके मुंह क्यों बंद हैं। फिलिस्तीन और पाकिस्तान पर आंसू बहाने वाले अब क्यों चुप हैं। सपा-कांग्रेस झूठ बोलते हैं। यूपी में 20 नवंबर को चुनाव है हमें चूकना नहीं है। अफवाहों से बचकर रहना है और 2013 के मुजफ्फरनगर  दंगों को याद रखना है, जब मुजफ्फरनगर दंगों की आग में झुलस रहा था। इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को उसका आईना दिखाना है।

Read Also: http://Ind vs Pak: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत पाकिस्तान जाएगा या नहीं, BCCI ने कर दिया फैसला, भारत यहां खेलेगा अपने मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *