UP Byelection 2024: तेज प्रताप यादव के नामांकन के बाद बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव, सियासी लाभ के लिए कराया बहराइच दंगा…सभी सीटों पर मिलेगी हार
UP Byelection 2024: करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी तेज प्रताप यादव का नामांकन कराने आए अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस समय हिंसा पर सियासत कर रही है। उपचुनाव का लाभ लेने के लिए बीजेपी ने बहराइच में हिंसा कराई है।