Haryana Chunav 2024: हरियाणा में बड़ा उलटफेर, रूझानों में बीजेपी की हैट्रिक, कांग्रेस का बिगड़ा खेल

Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चकी है। हरियाणा के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत दिख रहा था। लेकिन थोड़ी ही देर बाद कहानी पलट गई। अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

हरियाणा में बीजेपी पिछले 10 साल से सत्ता में है। उसे तीसरी बार जीत की उम्मीद थी जबकि जम्मू-कश्मीर में जब 2014 में आखिरी बार चुनाव हुए थे तब भी बीजेपी ने पीडीपी के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार पूर्ण बहुमत के करीब दिख रही है।

वहीं, हरियाणा प्रदेश के शुरूआती रूझानों में बीजेपी को 46, कांग्रेस 37, इनेलो-बसपा 2 और अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। साल 2019 के चुनाव में जेजेपी को 10 सीटें मिली थी। इस बार जेजेपी का खाता खोलने की उम्मीद भी नहीं लग रही है। उचाना से विधायक और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी पीछे चल रहे हैं।

हॉट सीटों पर कौन आगे कौन पीछे….

जुलाना से विनेश फोगाट पीछे

सिरसा से गोपाल कांडा पीछे

उचाना कलां से दुष्यंत चोटाला पीछे, चौथे नंबर पर

भूपेंद्र सिंह हुड्डा 11000 वोट से आगे

अंबाला कैंट से अनिल विज पीछे

अटेली से आरती सिंह राव पीछे

बादली से ओपी धनखड़ पीछे

बहादुरगढ़ से राजेश जून आगे

बाढ़डा से बीजेपी आगे

ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला पीछे

हिसार से सावित्री जिंदल आगे

कलायत से कमलेश ढांडा पीछे

झज्जर से गीता भुक्कल आगे

करनाल से जगमोहन आनंद आगे

तोशाम से श्रुति चौधरी आगे

सोहना से तेजपाल तंवर आगे

युमनानगर से रमन सिंह आगे

Read Also: http://Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि का छठा दिन कल, जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि, मंत्र और आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *