Haryana Election 2024: सुबह 11 बजे तक 18 फीसदी मतदान, कैथल में सबसे ज्यादा वोटिंग, सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा दावा
Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से मतदान बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। प्रदेश की जनता में अलग उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह 11 बजे तक कुल 18.1 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्य़ादा कैथल में 22.7 फीसदी मतदान हुआ है। फरीदाबाद में सबसे कम वोटिंग 13.4 फीसदी हुई है।