Ind vs Ban Kanpur Test: तीसरे टेस्ट मैच में अश्विन मचाएंगे गदर, इन रिकॉर्ड्स को कर देंगे ध्वस्त

Ind vs Ban Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार 27 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच में दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने गेंद और बल्ले से जमकर कहर बरापाया और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था।  

38 साल के स्पिनर ने पहली पारी में 113 रन बनाए और दूसरी पारी में गेंद से 6 विकेट झटके थे। इसी के साथ अश्विन ने दिग्गज शेन वॉर्न के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले संयुक्त गेंदबाज बन गए थे। अब भारत का मुकाबला एक बार फिर से बांग्लादेश से होना है। इसके साथ ही अश्विन के निशाने पर एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड्स निशाने पर होंगे।  

चौथी पारी में सबसे ज्यादा विकेट

स्पिनर अश्विन टेस्ट मैचों की चौथी पारी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है। अब कानपुर टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वह एक विकेट लेते ही इतिहास रच देंगे। वह टेस्ट मैचों की चौथी पारी में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बॉलर और छठे ओवरऑल गेंदबाज बन जाएंगे।

Read Also:http://Haryana Chunav 2024: कांग्रेस पर कुलदीप बिश्नोई का कटाक्ष, बोले- ‘बापू बेटे के अलावा किसी को नहीं मिलता सम्मान’

बांग्लादेश के सबसे ज्यादा विकेट

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में आर अश्विन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से महज 3 कदम दूर हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इस वक्त जहीर खान का नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 31 विकेट चटकाए हैं।

WTC में सबसे ज्यादा विकेट  

अश्विन को कानपुर टेस्ट में 8 विकेट की जरूरत हैं। अगर वह यह विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन को पीछे छोड़ देंगे।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: गोहाना में पीएम मोदी की रैली, बोले- कांग्रेस ने जहां कदम, भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पक्का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *