Jammu Kashmir Chunav 2024: दूसरे चरण में 26 सीटों पर मतदान जारी, अब तक सबसे ज्यादा पुंछ जिले में हुई वोटिंग  

Jammu Kashmir Chunav 2024 Voting Live: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 जिलों की 26 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में 25.78 लाख मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। अब तक सबसे ज्यादा मतदान पुंछ जिले में हुई जबकि सबसे कम मतदान श्रीनगर में हुआ। सुबह 11 बजे तक पुंछ जिले में 33.06 फीसदी और श्रीनगर में 11.67 फीसदी वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 239 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं।

इस चरण के 131 प्रत्याशी करोड़पति और 49 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने अपनी संपत्ति केवल 1,000 रुपए घोषित की है। वोटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि पीडीपी, एनसी और कांग्रेस की सरकारों में यहां डर का माहौल था। इन सरकारों के दौरान घाटी में अशांति हुआ करती थी और सेना पर पत्थरबाजी हुआ करती थी।

श्रीनगर के जिला चुनाव अधिकारी बिलाल मोहिदीन का कहना है कि यहां 8 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें 932 मतदान केंद्रों पर 7.76 लाख मतदाता वोट डाल रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें हैं, हम अच्छे मतदान प्रतिशत की उम्मीद कर रहे हैं। पहले चरण में भी घाटी में अच्छा मतदान हुआ था, ऐसा माहौल दूसरे चरण में दिखाई दे रहा है।

Read Also:UP: होटल, रेस्तरां और ढाबा के हर कर्मचारी का होगा वेरिफिकेशन, नाम की डिस्पले लगाना अनिवार्य, योगी सरकार का नया फरमान

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। उमर लोकसभा चुनाव में बारामुला सीट तिहाड़ जेल से चुनाव लड़े इंजीनियर राशिद से हार गए थे। इस बार भी गांदरबल सीट पर उनके खिलाफ जेल में बंद सरजन अहमद वागे उर्फ आजादी चाचा मैदान में हैं।  

इससे पहले 18 सितंबर को पहले चरण में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इस दौरान 61.38 फीसदी मतदान हुआ था। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.20 फीसदी और पुलवामा में सबसे कम 46.99 परसेंट मतदान हुआ था।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: कांग्रेस पर कुलदीप बिश्नोई का कटाक्ष, बोले- ‘बापू बेटे के अलावा किसी को नहीं मिलता सम्मान’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *