Delhi: विदेश मंत्री जय शंकर की पाकिस्तान को दो टूक, हर कदम का उसी की भाषा में मिलेगा जवाब
Delhi: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में एक किताब के विमोचन के मौके पर पाकिस्तान को लेकर दो टूक कहा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान से अब बातचीत का दौर खत्म हो चुका है। पाकिस्तान को उसके हर सकारात्मक और नकारात्मक कदम का उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।