Weather Update: दिल्ली से गुजरात तक मूसलाधार बारिश, गुजरात में 900 से ज्यादा सड़कें बंद, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Forecast Update: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गुजरात और दिल्ली समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में बीते चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर भूस्खलन और जलभराव के कारण 939 सड़कें बंद कर दी गई है। भारी बारिश से प्रदेश में अब 28 लोगों की मौत हो गई है। 18 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

राज्य में 7 नेशनल हाइवे, 66 स्टेट हाइवे, 92 अन्य सड़कें और 774 पंचायत सड़कें मिलाकर कुल 939 सड़कें बंद हैं। 238 तहसीलें भारी बारिश के चलते आई बाढ़ की चपेट में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से फोन कर पूरी जानकारी ली और राहत बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा है।

बुधवार को द्वारका, जामनगर, राजकोट और पोरबंदर जिलों में 12 घंटे में 50 मिमी से 200 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई। द्वारका के भानवड में 185 मिमी बारिश हुई, यह राज्य में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को सौराष्ट्र के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा सेना की 6 टुकड़ियां राहत और बचाव में जुटी हैं। अब तक 18 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

इधर, मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थम गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बुधवार को धूप खिली रही। 30 और 31 अगस्त से एक बार फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है। जिससे जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 28 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

Read Also: http://Kolkata Rape Murder केस पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ‘बस अब बहुत हुआ…मैं भयभीत और निराश’

राजधानी दिल्ली में भी बुधवार रात से भारी बारिश हो रही है। इससे दिल्ली, एनसीआर और नोएडा के कई इलाकों में पानी भर गया है। सबसे बुरी हालत अंडर पास की है। पानी भरने से सड़कों पर जाम लगा है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग ने 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Read Also:http://Modi Cabinet: 10 राज्यों में 12 नए औद्योगिक शहरों की होगी स्थापना, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बूस्टर डोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *