Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से अपने बयान से सियासी तापमान को बढ़ा दिया है। गुरुवार को सीएम योगी ने कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने क्षेत्र को 725 करोड़ रुपए की 332 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया।
सीएम ने कहा कि साल 2017 तक प्रदेश की पहचान एक गुंडा माफिया के नाम से होती थी। पूरा प्रदेश गुंडाराज और जंगलराज की पहचान का मोहताज था। प्रदेश में बहन, बेटिया और व्यापारी कोई सुरक्षित नहीं था। प्रदेश के अंदर कोई आना नहीं चाहता था। जो नौजवान बाहर जाता था, उसकी पहचान का संकट था।
आज सुशासन का क्या मॉडल होता है, आज उत्तर प्रदेश तय करता है। कानून व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, आज उत्तर प्रदेश तय करता है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान विकास मॉडल से होती है। आगे सीएम ने कहा कि अभी कार्यक्रम स्थल आ रहा था, मैने वित्त मंत्री से पूछा- आपने इस इमारत को देखा है, यह क्या है? उन्होंने जवाब दिया कि यह लाल इमली है।
सीएम योगी ने कहा कि कानपुर की लाल इमली के बंद होने कारण कांग्रेस है। यह कांग्रेस की बेइमानी और भ्रष्टाचार का एक इमारत बन चुका है। जहां यहां के नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए, लेकिन यह भ्रष्टाचार की इमारत बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि बडे़ पैकेज के साथ लाल इमली का पुर्नरुत्थान किया जाएगा।
अपने संबोधन में आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कारनामों से परिचित है। इतिहास की पुनरावृत्ति कर रहे हैं। बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा पर खतरा पैदा करना इनकी पहचान है। यहां पर इनका दिखाने का चेहरा और है। गरीब की संपत्ति हड़प करना है,दंगे भड़काना इनका काम है। राष्ट्रपति महामहिम के दौरान इसी सीसामऊ से समाजवादी पार्टी का विधायक शहर को दंगों की आग में झोकने की साजिश रची थी। वह अपने कृत्य की सजा भुगत रहा है।
लाल टोपी के काले कारनामे
समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए सीएम ने कहा सपा की मंशा हमेशा से प्रदेश में अराजकता फैलाने की रही है। अयोध्या के अंदर सपा के चरित्र को देखा है। निषाद बेटी के साथ चरित्र का हनन करता है। सपा उसका समर्थन करती है। लखनऊ में इनका चरित्र देखा,बेटी बाइक से चल रही थी। इनके गुंडे कैसे बरसात में बेटी को गिराने का काम करता है।
इनके नेता सदन में सद्भावना ट्रेन चलाने की बात करते हैं,लेकिन बुलेट ट्रेंन चलेगी। इनका तीसरा मॉडल कन्नौज में नवाब ब्रांड पहचान है। कैसे बेटियों के साथ बेशर्मी से खिलवाड़ करते हैं। इनके इतिहास के पन्नों को पलटलेंगे तो लाल टोपी के काले कारनामें मिलेंगे। बीजेपी सरकार में आज पूरा प्रदेश सुरक्षित है और गुंडों को उनकी सही जगह पहुंचाया जा रहा है। हमने जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम किया है।