Haryana Assembly Election 2024: चुनाव से पहले जेजेपी को झटके पर झटके, चार विधायकों ने छोड़ा पार्टी का साथ
Haryana Assembly Election 2024 JJP: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने तैयारियों को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। इस बीच साल 2019 में किंगमेकर की भूमिका निभा चुकी जननायक जनता पार्टी यानि जेजेपी को बड़े झटके लगे हैं।