Himachal Cloud Brust: मंडी शिमला समेत तीन जगहों पर बादल फटा, 52 लापता और तीन लोगों की मौत

हिमाचल में बारिश और बाढ़

Himachal Cloud Brust: हिमाचल प्रदेश में मानसून के मौसम में कुदरत का कहर देखने को मिला है। प्रदेश में राजधानी शिमला समेत कुल्लू और मंडी में बादल फटा है। बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और 52 लोग लापता हो गए हैं। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चला रही है।

बादल फटने की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में एक आपातकालीन बैठक बुलाई। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय केन्द्र सरकार पूरे प्रदेश के साथ खड़ी है। केन्द्र सरकार हिमाचल के लिए हर संभव मदद मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। जिला कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 2 अगस्त से 6 अगस्त तक राज्य में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। कांगड़ा, चंबा, मंडी के आसपास के इलाकों में 3 और 4 अगस्त को मौसम की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

Read Also: http://UPSC का बड़ा एक्शन, पूजा खेडकर की अफसरी छिनी, भविष्य में कभी नहीं बन पाएगी IAS और IPS अफसर

एनडीआरएफ की 14 टीमें मौजूद

बता दें कि, विधानसभा द्रंग के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में भारी बारिश होने से जाजर खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण दो भाइयों दयाल और रमेश कुमार का दो मंजिला मकान पानी के बहाव में आने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। तेज बहाव के कारण मकान का कुछ हिस्सा पानी में बह गया।

एनडीआरएफ के डीआइजी मोहसिन शाहेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फिलहाल एनडीआरएफ की 14 टीमें मौजूद हैं। कुल्लू, मंडी और शिमला में कुल 6 घटनाएं हुई हैं। जिनमें से तीन बादल फटने और एक अचानक बाढ़ की घटना सामने आई है। कुल 3 लोगों की मौत हो गई है और 52 लोग अभी भी लापता हैं।

Read Also: http://Swati Maliwal Case: सुप्रीम कोर्ट ने बिभव कुमार को लगाई फटकार, ‘ऐसे गुंडे को CM आवास में कौन रखता है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *