Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘आज उत्तर से दक्षिण तक जुड़ा विकास का अध्याय’

Vande Bharat Express: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को बड़ी सौगात दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा आज उत्तर से दक्षिण तक देश की विकास यात्रा में एक और नया अध्याय जुड़ रहा है। आज से मदुरै- बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोइल और मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है। यह उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाला एक और नया अध्याय है।

पीएम ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार ने देश को नई गति प्रदान की है। देश तेजी से विकसित भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है। वंदे भारत ट्रेन ने अखंड भारत में कनेक्टिविटी को बढ़ाया है। यह ट्रेनें ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ रही है। इससे छात्रों, किसानों और आईटी के लोगों को बहुत लाभ होगा। जहां वंदे भारत की सुविधा पहुंच रही है वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि, विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों का तेज विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा है, अपार संसाधन और अवसर हैं। इसलिए तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हम तेज गति से विकास कार्यों को पूरा कर रहे हैं। यह विकसित भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read Also: Kerala: आरएसएस की केरल में बैठक, बांग्लादेश हिंसा समेत कई मुद्दों पर होगा मंथन

बीते 10 सालों से ज्यादा बजट

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि, बीते 10 सालों में इन राज्यों में रेलवे की विकास यात्रा इसका उदाहरण है। इस साल के बजट में हमने तमिलनाडु को 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेलवे बजट दिया है। ये बजट साल 2014 की तुलना में 7 गुना से अधिक है। इसी तरह कर्नाटक के लिए भी इस बार 7 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट आवंटित हुआ है। ये बजट भी 2014 की तुलना में 9 गुना अधिक है। देश को विकसित बनाने के लिए कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण होती है।

Read Also: Assam: मुस्लिम मैरिज बिल पर बवाल, अब मौलवी के पास शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं, जानिए क्या है नए कानून की शर्तें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *