Delhi: मैं प्रधानमंत्री मोदी से अविभाज्य, ‘बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने लिया बड़ा फैसला’

Chirag Paswan Meet Amit Shah: दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से शुक्रवार को मुलाकात की। यह मुलाकात कई मायनों में बहुत अहम थी क्योंकि लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान) ने कई मुद्दों पर केन्द्र सरकार से अलग राय रखी है। एलजेपी (पासवान) जातिगत जनगणना, लैटरल एंट्री आरक्षण और यूसीसी जैसे मुद्दों पर केंद्र से अलग राय रखी थी। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या चिराग पासवान और केन्द्र सरकार के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

अब इन अटकलों को खारिज करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ‘अविभाज्य’ है। जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, तब तक कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता है। वह बीजेपी के साथ अपने गठबंधन धर्म को निभाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वो चाहते हैं कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं। नरेंद्र मोदी के लिए मेरा प्यार अटल है। जब तक वह प्रधानमंत्री हैं, मैं उनसे अविभाज्य हूं।

एलजेपी (पासवान) प्रमुख ने अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी झारखंड जैसे राज्यों में एनडीए पार्टनर के रूप में चुनाव लड़ने के खिलाफ नहीं है। अगर बीजेपी और एनडीए के अन्य साथी झारखंड चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह तैयार है। सच्चाई यह है कि हमारा बीजेपी के साथ केन्द्र और बिहार में गठबंधन हैं।

Read Also: http://UP Politics: पीडीए के जातीय जाल की काट में जुटे सीएम योगी, उपचुनाव को लेकर बिछा रहे सियासी बिसात

हम केन्द्र और अपने गृह राज्य में गठबंधन धर्म का पालन करेंगे। हालांकि, झारखंड जैसे राज्यों में हमारे पास कोई बंधन नहीं है, लेकिन ऐसा है इसका मतलब यह नहीं है कि हम वहां बीजेपी के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं। अगर बीजेपी और एनडीए के अन्य साथी हमें अपने साथ चाहते हैं, तो हम तैयार हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने चाचा पशुपति पारस को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा, उन्होंने जनता का सारा समर्थन खो दिया है। वह लोकसभा चुनाव से पहले भी सभी लोगों से मिल रहे थे। यह कवायद कोई फायदा नहीं पहुंचा पाई। बता दें कि, चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। वह पांचों की पांचों सीटें जीत गए थे।

Read Also: http://Global Fintech Fest: दुनिया फिनटेक की विविधता देखकर हैरान, ‘हर क्षेत्र में आ रही क्रांति’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *