UP: ओबीसी कार्यसमिति की बैठक में बोले डिप्टी सीएम मौर्य, ‘चुनाव सरकार नहीं पार्टी लड़ती है’

UP: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ओबीसी कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में अति आत्मविश्वास के कारण हारे हैं। सरकार के दम पर चुनाव नहीं लड़ा जाता, चुनाव पार्टी लड़ती है और पार्टी ही चुनाव जीतती है। हम आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में अभी और भगदड़ मचने वाली है। बीजेपी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं से डिप्टी सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान दें और जवाब भी पलटकर दें। मीडिया और सोशल मीडिया को लेकर सतर्क रहें और सभी मुद्दों पर ध्यान दें।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘सिर्फ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने से कुछ नहीं होगा। अखिलेश और कांग्रेस की सोशल मीडिया का जवाब देना होगा। पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए बीजेपी ने सोमवार को ओबीसी कार्यसमिति की बैठक की। बैठक में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मौजूद रहे। सीएम योगी के आने से ऐन पहले दोनों डिप्टी सीएम मीटिंग से निकल गए।

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बैठक में पहुंचे और 69,000 शिक्षकों की भर्ती के बारे में जो लोग सवाल खड़ा करते हैं उन्हें जानना चाहिए कि अगर ओबीसी का 27 फीसदी आरक्षण होता तो 18 हजार शिक्षक ही भर्ती होते लेकिन 69,000 में 31 हजार से ज्यादा भर्तियां ओबीसी की हुईं। 69,000 शिक्षकों को उन्हीं लोगों ने विवादित बनाया जिन्होंने 86 में से 56 एसडीएम एक ही जाति के बनाए थे।  

Read Also: Politics: बीजेपी शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बड़ी बैठक शुरू, पीएम मोदी और शाह मौजूदगी में मंथन

विपक्ष ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया- सीएम

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 86 एसडीएम की नियुक्ति हुई। 86 में से 56 सिर्फ एक ही जाति के थे, वो लोग इस बात पर खामोश हो जाते हैं। पिछले 7 सालों में हमने 6.50 लाख सरकारी भर्तियां कीं। इसमें 60 प्रतिशत ओबीसी समाज की भर्तियां हैं। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में हमने इसको लागू किया। वही लोग ये सवाल खड़ा करते हैं जो 86 में 56 एक ही समाज के भर्ती करते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, अभी कांवड़ यात्रा चल रही है। याद करिए कांग्रेस, सपा और बसपा के वक्त इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लोकसभा का चुनाव ये उदाहरण है कि कैसे जातियों को आपस में लड़ाया गया। लोकसभा में कैसे जातियों को लेकर भ्रम फैलाया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सक्रिय रहना चाहिए और हर तरह की अफवाहों का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

Read Also: http://Parliament Session 2024: बजट पर बोले राहुल गांधी, ‘मिडिल क्लास की छाती और पीठ में छुरा घोंपा गया’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *