Delhi: मशहूर टीचर विकास दीव्यकीर्ति की ‘दृष्टि IAS’ सील, अवैध बेसमेंट में चल रही थी कोचिंग
Drishti IAS Seal: दिल्ली के राजेन्द्र नगर में तीन बच्चों की मौत के बाद दिल्ली नगर निगम प्रशासन लगातार एक्शन के मोड में है। एमसीडी ने सोमवार सुबह कई कोचिंग सेंटरों को बैन किया तो कहीं अतिक्रमण को बुलडोजर की सहायता से हटा दिया गया। अब पिछले 24 घंटों में अवैध रुप से चल रहे कई कोचिंग संस्थान को पुलिस ने सील कर दिया है।